माइग्रेन के दर्द में राहत देती है पुदीने की चाय, जानिए कैसे…

कभी शिकंजी तो कभी रायता, गर्मियां शुरू होते ही आप पुदीने का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए करते होंगे। पुदीने की तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मियों में इसका सेवन सेहत को कई फायदे पहुंचाता है।

पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल क्वालिटी की वजह से ही इसका इस्तेमाल ऑर्गेनिक टूथपेस्ट में भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना एक कप पुदीने की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

क्लिनिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के जर्नल में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग पुदीने की चाय का सेवन करते हैं, उनका वजन तेजी से कम होने के साथ पेट की चर्बी भी कम होती है। यह चाय पाचन में सहायता करके सूजन को कम करके मेटाबॉलिस्म को बढ़ाती है।

ओरल हेल्थ-
पुदीने की चाय में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों को तरोताजा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को भी चबा सकते हैं।

माइग्रेन के दर्द से राहत-
पुदीने की पत्तियां मांसपेशियों को रिलैक्स करके दर्द निवारक के रूप में काम करती हैं। इसकी पत्तियों में मेंथॉल कंपाउंड होता है, जो एंटी हेडेक गुण प्रदर्शित करता है। यह गुण सिर दर्द कम करने में मदद करता है।

वेट लॉस-
पुदीने की चाय पीने से वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस चाय को पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालकर वेट लॉस में मदद करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button