सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान , कहा पहलवानों को…

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब पहलवानों के मुद्दे पर किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं। गुरुवार को मीडिया से उन्होंने दो टूक कहा कि दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

अगर दोषी पाया जाता हूं तो न्यायपालिका न्याय करेगी। इस बारे में अब कोई सवाल न हो। इस दौरान बृजभूषण ने पहलवानों पर मामले को बार-बार भटकाने का भी आरोप लगाया।

कहा कि पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। अगर दोषी मिला तो न्यायालय दंड तय कर देगी। आप लोगों से विनती है कि पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए। जो भी जांच में आएगा। न्यायालय द्वारा रास्ता दिखाया जाएगा उसी रास्ते पर चलूंगा। मेरे साथ जो भी होगा वह दिल्ली पुलिस करेगी।

दिल्ली पुलिस की जांच में कुछ आता है तो न्यायालय करेगी। कौन क्या कह रहा है, इससे मुझसे लेना देना नहीं है। इसलिए आप लोगों से विनती है कि उस बारे में अब कोई सवाल न करें। इसके बाद भी जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की तो वह भड़क गए। और कहा कि फिर वही सवाल क्यों पूछा जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 18 जनवरी को पहली बार जब पहलवान धरने पर बैठे थे तो इनकी डिमांड कुछ थी। बाद में इनकी डिमांड बदल गई। लगातार यह लोग अपनी शर्तों और अपनी भाषा को बदल रहे हैं। मैंने पहले दिन कहा था कि कब हुआ, कहां हुआ और किसके साथ हुआ। यह भी कहा था कि एक भी प्रकरण मेरे खिलाफ आया तो फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी अपनी बात पर कायम हूं।

Related Articles

Back to top button