बहुबली वाली ट्रेनिंग कर रहे नीरज चोपड़ा, वीडियो देख डर जाएंगे होश

दुनिया के खेल जगत में सनसनी बन चुके नीरज चोपड़ा फिलहाल मैदान से दूर हैं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से चोट की वजह से नीरज बाहर हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। अब ब्रेक बाद नीरज चोपड़ा ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ट्रेनिंग ऐसी की विरोधी देखकर घबरा जाएगा। फिटनेस पाने के लिए वे काफी मेहनत कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। नीरज ने यूएस के ओरेगॉन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के दौरान 88.13 मीटर भाला फेंका था। ग्रोइन में मामूली खिंचाव के कारण 24 वर्षीय चोपड़ा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए थे।

वीडियो में नीरज चोपड़ा बहुबली वाली ट्रेनिंग कर रहे हैं। नीरज फिलहाल जर्मनी में हैं। इस वीडियो में वो एक टेढ़े लंबे पोल पर अपने हाथों के सहारे झुलते हुए चढ़ रहे हैं, और उनते ही कंट्रोल के साथ उतर भी रहे हैं। ये दिखाता है कि नीरज ने अपनी फिटनेस पर कितना काम किया है। इस पर बॉक्सर अमत पंघाल ने कॉमेंट किया- अगली बार हम साथ करेंगे। दूसरी ओर, तमाम अन्य लोगों के भी कॉमेंट्स आए हैं।

Related Articles

Back to top button