अब इस आसान से तरीके से बनाए ढाबा स्टाइल पनीर , जाने पूरी विधि

डिनर में अगर कुछ टेस्टी और फटाफट बनाने का सोच रहे हैं तो पनीर बेस्ट ऑप्शन है। पनीर की डिशेज लोग कई तरह से बनाते हैं। यहां हम जो रेसिपी बताने जा रहे हैं आपको ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं। आप ढाबा स्टाइल पनीर प्याजा डिनर में बनाकर रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं। इसे कैसे बनाना है और किन-किन चीजों की जरूरत है, यहां जान लें। सामग्री आप लोगों की संख्या के हिसाब से बढ़ा-घटा सकते हैं। यहां बताई गई रेसिपी 2 लोगों के लिए बनेगी।

विधि 

सबसे पहले प्याज को गोल-गोल और लंबा काट लें। याद रखें आपको प्याज छोटा नहीं काटना है। इसे सलाद की तरह राउंड शेप में भी काट सकते हैं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट बना लें। अब पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें। अब गैस पर फ्राइंग पैन चढ़ाएं। इसमें बटर, घी या सरसों का तेल डालें। अब इसमें हींग, जीरा डालें। इसके बाद प्याज डालें। इसके बाद नमक डाल दें। गैस मीडियम रखे। प्याज रंग बदलने लगे तो अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें। पेस्ट भुन जाए तो इसके बाद हरी मिर्च डाल लें।

अब इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक, लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालें। सारे मसाले अच्छी तरह भून लें। इस मसाले में पानी के बजाय थोड़ा सा दूध डाल लें और चलाएं। इसके बाद इसमें गरम मसाला डालें और थोड़ा सा घी या पनीर डालकर पनीर के टुकड़े डाल दें। अब पनीर डालकर थोड़ी देर चलाएं। लास्ट में मैगी मसाला और पिसी हरी इलायची डालें। आपका पनीर प्याजा तैयार है।

Related Articles

Back to top button