दीपावली पर्व के मौके पर सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी का किया दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व के मौके पर श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम और हनुमंत लला से प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने मुख्यमंत्री को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने सरपंच संत रामदास से भी मुलाकात की। इसी कड़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री मणिराम छावनी पहुंचे। मणिराम छावनी में उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल,सुरेश सोनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी समेत करीब डेढ़ सौ की संख्या में संत महंत मौजूद रहे। संतो से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

मणिराम दास छावनी में महंत दास से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कारसेवक पुरम में अयोध्या के अन्य संत महंतों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संत महंतों से कहा कि अयोध्या के गौरवशाली विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राम की नगरी को दिव्य और भव्य बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है।

यहां सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जानी है। श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाना है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहे हैं। संतो से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ जलपान भी किया।

Related Articles

Back to top button