शादी के स्टेज पर दुल्हन ने किया ऐसा, देखता रह गया दूल्हा

भारत में शादियों का सीजन जब भी जोर पकड़ता है इंटरनेट और सोशल मीडिया पर मजेदार और मनोरंजक वीडियो की धूम मची रहती है। कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन के वीडियोज वायरल होते हैं और लोग इन्हें पसंद भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपनी ही शादी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन ने यह डांस ‘मुझे नौलखा मंगा दे’ गाने पर किया है।

दुल्हन ने इतने शानदार तरीके से जबरदस्त डांस किया कि इसे देखते ही लोग दुल्हन के फैन हो गए। गाने के दौरान दुल्हन बिना शरमाए पूरे आत्मविश्वास का परिचय देती है। गुलाबी रंग के लहंगे में दुल्हन काफी क्यूट भी लग रही है। डांस फ्लोर पर दुल्हन के इस रूप को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में दुल्हन अपने कमाल के डांस मूव्स से नाते-रिश्तेदारों के अलावा शादी में आए मेहमानों का भी दिल जीत लेती है। दुल्हन का ये डांस लोगों को सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी के स्टेज पर दुल्हन शराबी फिल्म के सुपरहिट गाने ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे’ पर सोलो डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह डांस जयमाला समारोह के बाद का है क्योंकि दुल्हन के गले में वरमाला दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button