ओपी राजभर ने की कांग्रेस की तारीफ, कहा आजादी के बाद सबसे ज्यादा…

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कब किस पार्टी पर हमला बोल दें और किस दल के कसीदे पढ़ने लगें? यह कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कभी सपा गठबंधन में साथ रहे ओपी राजभर इन दिनों अखिलेश पर हमलावर हैं।

राजभर सपा-बसपा को जमकर कोस रहे हैं। लेकिन एक दल ऐसा भी है जिसकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। मैनपुरी पहुंचे राजभर ने कहा कि पिछड़ों और दलितों के यही दोनों दल सबसे बड़े दुश्मन हैं। यह दल दलितों, पिछड़ों को हक की बात कहकर आगे नहीं बढ़ने दे रहे। उन्होंने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस की सरकारों में हुए। सपा की सरकार को तो गुंडों की सरकार कहा जाता था।

ओमप्रकाश ने कहा कि कानपुर के विकास दुबे को सरकार पाल रही थी। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से लेकर यूपी के गृहमंत्री तक का उसके ऊपर संरक्षण था। अब भाजपा सरकार को बुलडोजर की सरकार सरकार कहा जा रहा है। सपा की सरकार को गुंडों की सरकार कहा जाता था। मायावती की सरकार में कानून की बात होती थी। भाजपा की सरकार में बुलडोजर चल रहा है तो इसमें बुराई की बात नहीं है।

रविवार को कस्बा करहल पहुंचे सुभा सपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप के आवास पर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा, बसपा की मदद से गुंडे, माफिया सांसद और विधायक बने। अब उन पर कार्रवाई हो रही है तो बुरा तो लग रहा है। लेकिन अपराधियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। उनका एनकाउंटर होना चाहिए। यह अच्छी बात है। ओमप्रकाश ने कहा सपा और बसपा पिछड़े और दलितों का उद्धार नहीं होने देना चाहते। 4 सितंबर 2013 को सामाजिक न्याय समिति की जो रिपोर्ट पेश की गई उस पर अखिलेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Back to top button