कूनो में 2 महीने में दो चीतों की मौत, जानकर लोग हुए हैरान

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत की खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के कूनो पार्क में नर चीता उदय की मौत की बात सामने आ रही है।  वन अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। अब कुछ ही दिनों पहले कूनो में मादा चीता शासा की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब ‘चीता प्रोजेक्ट’ को एक औऱ झटका लगा है।

इसके बाद इलाज के लिए नर चीता को ट्रैकुलाइज किया गया था। सुबह करीब 11 बजे चीता को बेहोश करने के बाद उसका उपचार किया गया था। चीता के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में आगे की उपचार और निगरानी के लिए रखा गया था। लेकिन शाम 4 बजे चीता उदय ने दम तोड़ दिया। नर चीता की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

वन विभाग की तरफ से बताया गया है कि सुबह के वक्त करीब 9 बजे नर चीता उदय सिर झुका कर सुस्त अवस्था में बैठा पाया गया है। चीता के करीब जाने पर वो वो उठकर लड़खड़ाकर एवं गर्दन झुका कर चलता पाया गया। इसके बाद उसकी हालत की जानकारी वन्यप्राणी चिकित्सकों को दी गई थी। इसके बाद चीता उदय का निरीक्षण किया गया और प्रथम दृष्टया वो बीमार पाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button