बीच सड़क पर घोड़े और बाइक की जबरदस्त टक्कर, वीडियो देख लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार कुछ ऐसा वायरल होता जिसे देखकर लोग खुश होते हैं, हंसते हैं। लेकिन कई बार ऐसे भी वीडियो वायरल होते जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते।

तेज रफ्तार बाइक से टक्कर के बाद घोड़ा सड़क पर गिर जाता है। वहीं घोड़े पर सवार शख्स और बाइक चला रहा युवक दोनों हवा में उड़ जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर बेहोश हो जाता है। टक्कर के बाद सड़क के आसपास मौजूद लोग दोनों को बचाने के लिए दौड़ते हैं।

वहीं बाइक से टक्कर के बाद घोड़ा सड़क पर गिर जाता है। कुछ ही देर में वह उठकर सड़क पार कर लेता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक और घुड़सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक्सीडेंट का यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा ही वीडियो मध्य प्रदेश के देवास से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घोड़े और बाइक की जबरदस्त टक्कर होती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक घोड़े और बाइक का भीषण एक्सीडेंट होता है। दरअसल, घोड़े पर सवार शख्स सड़क पार करता हुआ नजर आ रहा है। घुड़सवार एक कार के गुजरने का इंतजार कर रहा है। कार के जाते ही घुड़सवार जैसे ही सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ता है वैसे ही एक तेज रफ्तार बाइक आकर घोड़े से टकरा जाती है। इस भीषण एक्सीडेंट के बाद घोड़ा सड़क पर गिर जाता है।

Related Articles

Back to top button