कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये वीडियो , देख लोग हुए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने घर की झलक दिखाई। इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कंगना अपने घर को डेकोरेट करने के लिए तंजौर पेंटिंग्स का इस्तेमाल कर रही हैं।

हालांकि, पेंटिंग्स के अलावा लोगों की नजर जिस चीज पर पड़ी वह बड़ी हैरान करने वाली थी। दरअसल, इस वीडियो में एक ऐसा बोर्ड नजर आया जिस पर धमकी लिखी हुई थी।

मनाली से साथ साथ कंगना रनौत का मुंबई में भी एक खूबसूरत घर है। कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने इसी घर की झलक दिखाई। बता दें, उनके इस घर का इंटीरियर शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया है। शबनम, कंगना रनौत से पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिनी माथुर जैसे सेलेब्स का घर डिजाइन कर चुकी हैं।

इसके साथ ही, घर की दीवार पर लगा बोर्ड भी नजर आया। इस बोर्ड पर लिखा था, ‘अतिक्रमियों की अनुमति नहीं है। उल्लंघन करने पर गोली मार दी जाएगी अगर बच गए, तो दोबारा गोली मार दी जाएगी।’ बता दें, कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ है। उनकी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर थी जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। वह जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इसके निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है।

वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, मेरे पास अपने सभी घरों को डेकोरेट करने का एक क्लियर विजन रहा है। लेकिन, कभी मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मैं अपने घर को अपने हिसाब से डेकोरेट कर रही हूं। मेरा दिल पहाड़ों में बसता है लेकिन, मुझे दक्षिण भारत से भी प्यार है। इसलिए मैंने अपने घर में तंजौर की पेंटिंग लगाई है।’ वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि कुछ लोग उनके दीवार पर तंजौर पेंटिंग लगा रहे थे। वहीं, वीडियो में भगवान बालाजी की भी तस्वीर नजर आ रही है।

 

Related Articles

Back to top button