बरेली को 42 सड़कों के निर्माण की सौगात, जर्जर सड़कों से लोग नहीं होंगे परेशान

बरेली में जर्जर सड़कों से जनता ही परेशान नहीं है, इस बार पार्षदों की भी टेंशन बढ़ गई है। निकाय चुनाव की आहट के चलते पार्षदों ने जनता से जुड़े विकास कार्यों का पुलिंदा नगर निगम अफसरों के सामने रख दिया है। इसमें मुख्य सड़कों के निर्माण तक का मामला है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

नगर निगम ने ऐसे 42 सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। सड़कें बन जाने से लोगों को खासी सहूलियत हो सकेगी।

इसी तरह बाकी वार्डों में सड़कें बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। पार्षदों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में जर्जर सड़कों की सूची बनाकर नगर निगम के अधिकारियों का सौंप दी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगरायुक्त, निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों से कहा गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। नगर निगम के पास जितना बजट है, उसके आधार पर ही काम कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही मोहल्लों की सड़कें बनाने का काम नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम की ओर से नदौसी सड़क निर्माण, पीरबहोड़ा में ईदगाह के पास, चकमहमूद में, मथुरापुर में, गंगापुर चौराहे से मण्णापुरम बैंक तक, मुंशीनगर में, गणेशनगर में अजय चौहान के मकान से रामौतार के घर तक, मढ़ीनाथ में निक्की किराना स्टोर के सामने वाली गली में, हजियापुर में डॉ. इफ्तिखार के मकान से मुन्ना कबाब के घर होते हुए जाकिर के मकान तक सड़क बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button