सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास दिखा ये , जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की सुरक्षा में सेंध की घटना सामने आई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अरविंद केजरीवाल के आवास के पास ड्रोन कौन उड़ा रहा था। फिलहाल इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। पुलिस (Delhi Police) की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह दोषी को खोज निकालेगी। हाल ही में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे डब्रिूगढ़ जेल स्थानांतरित किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब सरकार ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस को सक्रिय कर दिया था। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि किसी भी सूरत में देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल खालिस्तान समर्थक नेता एवं ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल असम के डब्रिूगढ़ केंद्रीय कारागार में कैद है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक की बात कही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया, जबकि यह नो फ्लाई जोन है।

इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे एक शिकायत मिली है। शिकायत में कहा गया है कि सीएम केजरीवाल के घर के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस का कहना है कि वह इस घटना को गंभीरता से ले रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। यह ड्रोन कौन उड़ा रहा था। पुलिस उस शख्स की खोजबीन कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button