मरीन ड्राइव पहुंची प्रियंका चोपड़ा , जमकर की मस्ती

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) करीब तीन साल तक विदेश में रहने के बाद अब घर वापसी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और उसके बाद से ही उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुंबई आने के बाद प्रियंका  हाल ही में मरीन ड्राइव पहुंची और वहां खूब मस्ती की। प्रियंका के फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार है।

बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका ने मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका मरीन पर जाकर काफी खुश हैं और खूब पोज दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिस में काफी सिजलिंग दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘पिट स्टॉप एट एन ओल्ड हॉन्ट, चाहें एक मिनट के लिए ही सही… मुंबई मैंने तुम्हें मिस किया।’

Related Articles

Back to top button