प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये विडियो , देखते रह गए फैस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार फिर अपनी नन्हीं परी की झलक फैंस के साथ साझा की है। उन्हें अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra daughter Malti Marie Chopra Jonas) के समय बिताते हुए देखा जाता रहा है, ऐसे में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसपर फैंस की ओर से ढेर सारा प्यार बरसाया जा रहा है।

बैकग्राउंड में प्रियंका ने सोनम कपूर-अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दिल्ली 6’ का गाना ‘गेंदा फूल’ प्ले कर रखा है। ‘द स्काई इज पिंक’ स्टार को भी इस गाने को गुनगुनाते हुए सुना जा सकता है। वहीं मैरी भी संगीत का आनंद लेती हुए देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन दिया, “शनिवार की सुबह की तरह।”

प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर एक्टर फरहान अख्तर, दीया मिर्जा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा समेत कई अन्य सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। कमेंट बॉक्स में इन सेलेब्स ने दिल वाली इमोजी ड्रॉप की है। वहीं एक फैन ने लिखा, “इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी पोस्ट।” एक अन्य ने लिखा, “क्यूटनेस ओवरलोडेड” एक और फैन ने कहा, “वह बहुत प्यारी है”, इसके अलावा तमाम फैंस ने दिल वाली इमोजी ड्रॉप की।

हाल ही में पीसी ने बेटी की के साथ पूल टाइम एंजॉय करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। उन्होंने वीकेंड लॉस एंजिल्स के घर में स्विमिंग पूल के पास अपना वीकेंड मनाते हुए शेयर किया। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव लाइक नो अदर (रेड हार्ट इमोजी)”।

उन्होंने शनिवार को अपनी बेटी मालती का एक प्यारा सा वीडियो (Priyanka Chopra Daughter video) साझा किया, जिसमें नन्हीं मालती (Malti Marie Dance Video) को गाने की बीट पर झूमते हुए और अपना सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button