महराजगंज में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

 महराजगंज के निचलौल के रुदौली में शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।

ये बदमाश बीते 16 जून को निचलौल के घोड़हवा चौराहा स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र में हुए लूटकांड के आरोपी हैं और दूसरी लूट की घटना को अंजाम देने चौक की ओर से निचलौल में घुसे थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अदद पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, लूट का आठ हजार नगद, एक लैपटॉप व दो बाइक बरामद किया है।

घोड़हवा लूटकांड में एक आरोपी मनीष यादव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार लूटकांड का आरोपी राजकुमार सिंह अपने दो साथियों के साथ चौक से निचलौल आ रहा था। सूचना पर निचलौल पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगे। बाइक फिसलने से वे गिर गए और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी। इसमें राजकुमार सिंह घायल हुआ तथा दूसरा संजय चौहान गिरफ्तार हुआ।

पुलिस मुठभेड़ में घायल राजकुमार सिंह हृदयपट्टी थाना मधुबन जिला मऊ का रहने वाला है और इस समय यह गोरखपुर के चिलुआताल में रहता है। वहीं संजय चौहान व सचिन चौहान फरेंदा के पोखरभिंडा और धनंजय चौहान असुरन चुन्नी शाहपुर-गोरखपुर का रहने वाला है। चारों का आपराधिक इतिहास है और कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं।

जबकि तीसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर धनंजय चौहान एवं सचिन चौहान को अंकित हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में सिपाही रजत सिंह भी घायल हुआ है। अभियुक्त राजकुमार सिंह व सिपाही रजत सिंह को इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं

 

Related Articles

Back to top button