यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं , आगरा में बोले ऐसा…

यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं जारी हैं। योगी ने गुरुवार को ब्रज क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं। आगरा में सभा के दौरान योगी ने अपनी सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि किस तरह यूपी में माफिया का खात्मा किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में माफिया अब सीना तानकर नहीं चलता। अपराधी अब गले में तख्ती टांगकर जान की भीख मांगता है। 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती है। सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई।

सीएम योगी ने कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बृज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है।

सीएम योगी ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मोदी का विजन यूपी का मिशन ये है नया उत्तर प्रदेश। जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button