लखनऊ में रजिस्ट्री दफ्तरों ने दो दिन में बैनामों से कमाएं 22 करोड़ रुपये, खूब हुई संपत्तियों की खरीद फरोख्त

लखनऊ में धनतेरस के मौके पर खूब संपत्तियों की खूब खरीद फरोख्त हुई है। भीड़ को देखते हए रजिस्ट्री दफ्तर देर शाम तक खुले रहे। दो दिनों में नौ रजिस्ट्री दफ्तरों ने 22 करोड़ 31 लाख रुपये की कमाई बैनामों से की है।

कहां कितनी हुईं रजिस्ट्री

सरोजनी नगर में 7 करोड़ 5 लाख की रजिस्ट्री हुई।
जोन-1 में 2 करोड़ 81 लाख
जोन-2 में 1 करोड़ 37 लाख
जोन-3 में 2 करोड़ 81 लाख
जोन-4 में 1 करोड़ 94 लाख
जोन-5 में 1 करोड़ 5 लाख
मोहनलालगंज में 2 करोड़ 37 लाख
बक्सी का तालाब में 1 करोड़ 87 लाख
महिलाबाद में 14 लाख

धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर जमीन की खरीदारी की। इस दौरान 1,777 रजिस्ट्रियां हुईं। निबंधन विभाग कर्मचारियों के मुताबिक शुक्रवार को रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। सबसे अधिक बैनामा सरोजनी नगर में हुआ। यहां 510 लोगों ने रजिस्ट्री कराई। वही साढ़े सात करोड़ रुपये का छह प्रतिशत स्टाम्प शुल्क विभाग को मिला।
एआईजी एसके त्रिपाठी के मुताबिक धतेरस के मौके पर रविवार को भी भीड़ रहेगी लेकिन दफ्तर बंद होने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button