इस आसान तरीके से हटाए नेल पेंट, पहले करे ऐसा…

 आप किसी शादी या पार्टी में गए हों और अचानक आपको पता चले कि आप अपने मेकअप बॉक्स में नेल पेंट रिमूवर ही रखना ही भूल गए हैं तो आपका मूड ऑफ होना लाजमी है। ऐसी अवस्था में कई बार लड़कियां अपने नाखूनों की मदद से ही पुरानी नेल पॉलिश छुड़ाने की कोशिश करने लगती हैं।

लेकिन ऐसा करने से आपके नाखून खराब हो सकते हैं, उनकी शाइन फीकी पड़ सकती है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो आप कुछ आसान ब्यूटी हैक्स आजमाकर अपनी परेशानी को दूर कर सकती हैं।

अल्कोहल-
अगर आपके घर में अल्कोहल है तो इसे कॉटन में लेकर धीरे-धीरे नाखूनों पर रब करें, नेल पेंट आसानी से छूट जाएगा।

नींबू का रस-
विनेगर में एसिड होता है। इसे इस्तेमाल करते समय इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर कॉटन की मदद से नाखूनों पर लगाएं। नेल पॉलिश निकल जाएगी।

परफ्यूम का करें इस्तेमाल-
बहुत कम लोगों को इस बात का पता होता है कि आप डिओड्रेंट और परफ्यूम की मदद से नेल पॉलिश का रंग छुड़ा सकते हैं। यह दोनों ही चीजें रिमूवर की तरह काम करते हैं। थोड़े से कॉटन में परफ्यूम लगाएं और नाखूनों पर रब करें। कुछ ही देर में नेल पॉलिश छूट जाएगी।

Related Articles

Back to top button