सपा नेता पर अलीगढ़ की मॉडल का सनसनीखेज आरोप, बताया गाड़ी में बैठाकर…

रेप प्रकरण में अलीगढ़ की मॉडल के सोमवार को बयान दर्ज किये जाएंगे। आरोपी का फोन बंद है। पुलिस ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका है।

उसके बाद भी वह नहीं माना। उसके बचकर मुंबई जाकर रहने लगी, लेकिन आरोपी वहां तक पहुंच गया। वहां भी दो महीने तक धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323, धारा 506, धारा 328, धारा 376 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी से संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका फोन बंद मिला। उसकी तलाश की जा रही है।

सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महिला से दुष्कर्म मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी का फोन बंद है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के बयान सोमवार को कोर्ट में दर्ज कराये जाएंगे।

मॉडल ने शुक्रवार को थाना क्वार्सी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके साथ सपा के नेता कौशल दिवाकर ने रेप किया है। आरोप लगाया था कि जब वह वर्ष 2022 में नोएडा में कार्य कर रही थी। उस समय आरोपी के संपर्क में फेसबुक के जरिए आयी थी। धीरी धीरे बात बढ़ती गई। फिर आरोपी ने 19 या 20 अप्रैल 2022 को अपनी सफारी गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

Related Articles

Back to top button