शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया ये विडियो , फैन्स कर रहे काफी पसंद

शिल्पा शेट्टी अक्सर परिवार के फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। रविवार को शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो गोल्फ खेलती दिखीं। इस दौरान मैदान में उनकी बेटी समीशा भी थीं। हालांकि गोल्फ खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग था क्योंकि शिल्पा की मदद उनकी बेटी समीशा ने की। शिल्पा ने बताया कि टीम वर्क्स से ही चीजें होती हैं। समीशा के इस क्यूट वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘टीमवर्क सपनों को बना देता है। सीनियर SSK और जूनियर SSK साथ में काम कर रहे हैं।‘ एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘ओएमजी यह आज का क्यूटेस्ट वीडियो है। जूनियर SSK सच में एक स्टार है, लिटिल सनसाइन।‘ एक अन्य ने कहा, ‘बच्चे, मां का सपना पूरा करते हुए।‘ कई अन्य ने समीशा को ‘स्वीट‘ और ‘क्यूट‘ कहा।

शिल्पा की इस साल फिल्म ‘निकम्मा‘ रिलीज हुई। इसमें अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया लीड रोल में थे। शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ में नजर आएंगी। इसके साथ वह ओटीटी पर भी डेब्यू करेंगी। उसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

वीडियो में शिल्पा सबसे पहले गेंद को हजार्ड (गड्ढे) में डालने की कोशिश करती हैं लेकिन पास से गुजरकर आगे निकल जाती है। वहां समीशा खड़ी होती हैं और वह बॉल को हिट करके अंदर डाल देती हैं। समीशा खुशी से कूदने लगती हैं और जीत को सेलिब्रेट करती हैं। वीडियो में राज कुंद्रा की आवाज भी सुनाई देती है।

Related Articles

Back to top button