फिरोजाबाद में सीएम योगी की होर्डिंग्स से छेड़छाड़, चेहरों पर फेंकी कालिख

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होर्डिंग्स से छेड़छाड़ का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। 12 अगस्त की रात को जिस तरह होर्डिंग्स से चेहरे काटे गए थे, वही अब 17 अगस्त की रात को चेहरों पर कालिख फेंकी गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस के बुधवार को किए खुलासे पर भी सवाल उठाए हैं। शहर की फिजा को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही थाना उत्तर और थाना दक्षिण में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज से मामले को खंगाल रही थी। बुधवार को पुलिस ने गुपचुप तरीके से एक आरोपी को साजिश में शामिल होने की बात कहते हुए जेल भेज दिया। आरोपी युवक को विक्षिप्त भी बताया है।
गुरुवार की सुबह सुहाग नगर चौराहे के निकट होर्डिंग्स से मुख्यमंत्री के चेहरे पर कालिख पोती हुई मिली। होर्डिंग्स पर कालिख को फेंका गया है। घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी और सीओ सिटी को मामले से अवगत कराया है।
फिरोजाबाद में 12 अगस्त की रात को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर निगम क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर शुभकामनाओं के होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन होर्डिंग्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरों को 12 अगस्त की रात को काट दिया गया था। इस घटना के बाद 13 अगस्त की सुबह शहर में लोगों ने जब हंगामा शुरू किया तो आनन-फानन में प्रशासन ने इन होर्डिंग्स को उतरवा दिया था।

Related Articles

Back to top button