मोदी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी करने जा रही ऐसा , सांसदों-विधायकों के भेजा…

केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जारी लड़ाई और दिल्ली में तबादला नीति पर आए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी बुधवार को चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन और पार्टी नेताओं की एकता का विशाल प्रदर्शन करने वाली है।

पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार की शाम चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर अपने आधिकारिक आवास में पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों के अलावा सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को रात्रिभोज पर बुलाया है।

अध्यादेश के खिलाफ द्रमुक और बीजद का समर्थन हासिल करने के लिए गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ तमिलनाडु और ओडिशा के लिए रवाना होने से पहले अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में ही रात बिताएंगे।

इसबीच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश की निंदा की और संसद में इसका विरोध करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से भी इस मामले पर ‘आप’ का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर अध्यादेश की घोषणा संविधान का ”घोर उल्लंघन” है और यह किसी भी उस राज्य में हो सकता है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा है कि रात्रिभोज के लिए आमंत्रित सभी लोगों को अपने परिवारों के साथ शामिल होने के लिए कहा गया है। रात्रिभोज की मेजबानी करने के पीछे का मकसद सिर्फ पार्टी नेताओं को खुश रखना नहीं है, बल्कि उन्हें दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण रखने के लिए भाजपा द्वारा लाए गए अध्यादेश से भी अवगत कराना है। इसके अलावा पार्टी जालंधर उपचुनाव में जीत का जश्न भी मनाएगी।

Related Articles

Back to top button