कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई तेज , इन नेताओ की हुई एंट्री

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई तेज होते ही गुरुवार की रात पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा समेत जी-23 के कुछ नेताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले उभर रहे पूरी स्थिति पर चर्चा की। वहीं, आज सुबह खबर आई कि गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के साथ इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक और मीरा कुमार भी इस चुनाव में आलाकमान के आधिकारिक उम्मीदवार हो सकते हैं।

-भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक में प्रवेश कर गई है। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि कर्नाटक से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। खड़गे ने कल रात सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

सोनिया गांधी ने गुरुवार रात प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात भी की। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा था, ”प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। राहुल गांधी कहते हैं कि गांधी परिवार से कोई भी नहीं बनना चाहिए। महिलाएं उस परिवार का हिस्सा बन जाती हैं जहां वे शादी के बाद जाती हैं। आज वह वाड्रा परिवार की बहू हैं, गांधी परिवार का हिस्सा नहीं हैं।”

-ऐसा माना जाता है कि मनीष तिवारी भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दाव आजमाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, अभी तक कोी पुष्टि नहीं हुई है। आनंद शर्मा के आवास पर मुलाकात के बाद मनीष तिवारी ने कल रात कहा, ”अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नॉमिनेशन हो जाने दीजिए, इसके बाद इस विषय पर चिंतन होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएस हुड्डा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण और मैं विचार-विमर्श के लिए बैठे और ताजा सियासी घटनाओं पर चर्चा की। देखते हैं कल क्या होता है।”

जी-23 नेताओं के साथ बैठक के बाद आनंद शर्मा ने जोधपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात की। गुरुवार को अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और राजस्थान में गहराए सियासी संकट के माफी मांगी थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस प्रमुख चुनाव नहीं लड़ने की भी घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button