शवासन योग करने से शरीर को मिलता है ये बड़ा लाभ

शवासन- Shavasana Yoga

कैसे करें-

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें।
  • इसके बाद मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।
  • अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें। आप चाहें तो हाथों को फैला भी सकते हैं।
  • अब इस अवस्था में गहरी सांस लें और छोड़ें। ध्यान लगाने की कोशिश करें और शांत रहें।

शवासन पीठ के बल किए जाने वाले आसनों में से एक सबसे ईजी योगासन है। इस योगासन के नियमित अभ्यास से तन, मन और शरीर शांत रहता है। इससे तनाव और थकान दूर होती है। साथ ही मसल्स स्ट्रेस भी कम होती है। ऐसे में इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और दर्द से राहत मिल सकती है। आप इस आसन को सुबह या रात किसी भी समय कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button