महिला को परेशानी करना होमगार्ड को पड़ा भारी , महिला ने उतारा आशिकी का भूत

यूपी के बुलंदशहर एक होमगार्ड द्वारा महिला को परेशानी करना भारी पड़ गया। आशिक मिजाज होमगार्ड को महिला ने गांव बुलाकर उसके इश्क का भूत उतार दिया। महिला ने होमगार्ड को घर में अकेली होने की बात कहकर चुपके से बुलाया और फिर उसे पूरे गांव से मिलकर पिटवाया। होमगार्ड की महिला समेत गांव वालों ने चप्पलों से पिटाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सबक सिखाने के लिए महिला ने किसी तरह आशिक मिजाज होमगार्ड को चुपके से गांव में बुलाया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने होमगार्ड को लहूलुहान कर आशिकी का भूत उतार दिया। वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुदादिया का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी प्रकार की थाने में शिकायत आई है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अहमदगढ़ थाने की 112 पीआरबी पर एक आशिक मिजाज होमगार्ड तैनात है। आए दिन ये होमगार्ड महिला को फोन करके परेशान करता है। उससे अश्लील बातें भी करता है। जब भी मौका मिला होमगार्ड महिला से फोन पर इश्क फरमाने लगा। होमगार्ड की इस हरकत से महिला परेशान हो गई थी। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने आशिक मिजाज पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button