भारत में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, इन राज्यों में मास्क अनिवार्य, जाने पूरी खबर

भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है। संक्रमण की तेज दर के साथ केंद्र की टीम कई राज्यों में मॉक ड्रिल करा रही है। तीन राज्यों में मास्क अनिवार्य हो गया है।

कोरोना के केस दिन ब दिन बढ़ रहे हैं। सोमवार देश में कोरोना के 5880 नए मामले दर्ज हुए। जो पिछले दिन की तुलना में बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 14 है। सबसे ज्यादा मरने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या 35,199 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत हो गया है।

देश में कोरोना के 5880 नए मामलों के साथ ही 14 मौतें दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा मौतें गुजरात और हिमाचल में दर्ज हुई हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 53,09,79 हो गई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत पहुंच गया है। रिकवरी दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत होने के साथ कुल 44,196,318 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है। केंद्र के निर्देश पर

कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। केंद्र की सख्ती के बाद हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने राज्य में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। वहीं, दिल्ली में सरोजनी मार्केट समेत तमाम इलाकों में व्यापारियों ने लॉकडाउन के डर से भी ग्राहकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 2,20,66,23,527 खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 205 टीके लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button