दिल्ली NCR में मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से हुआ मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट

वीकेंड पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार सुबह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास की कुछ जगहों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अनुमान है कि शाम तक कुछ और स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। दिल्ली में भी बादल छाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मौसम वैज्ञानिकों ने कल दिन में ही आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एनसीआर का मौमस फिर बदल सकता है। इसके चलते रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इसने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

 

Related Articles

Back to top button