किशमिश खाने से मिलता है ये लाभ , दूर होती है ये परेशानी

शरीर में खून की कमी गंभीर समस्या है। इससे शरीर में कमजोरी पैदा होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय के जरिए इसे दूर कर सकते हैं। किशमिश खून की कमी को दूर करने में कारगर माना जाता है। भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे
-भीगी हुई किशमिश में फाइबर होती है, इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है।
-भीगी हुई किशमिश से इम्यूनिटी बढ़ता है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।
-मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है।
-लोग वजन बढ़ाने के लिए भी किशमिश खाते हैं। इसका सेवन करने से आसानी से वजन बढ़ सकता है।

किशमिश को पहले रात को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद किसी बर्तन में किशमिश डाल कर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर ढक दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। पानी भी काफी फायदेमंद होता है।

 

Related Articles

Back to top button