टीवी शो गुम है किसी के प्यार में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव , भवानी-अंबा की दुश्मनी में भिड़े सत्या-विराट

गुम है किसी के प्यार में शो की शुरुआत सत्या के घर से होती है। दिखाया जाता है भवानी सवि को ले जाने के लिए मोर्चा लेकर पहुंचती है। सई की भवानी से खूब बहस होती है। इस बीच विराट वहां पहुंचकर काकू को समझाता है कि यहां से वापस चले।

शो सई और भवानी के झगड़े से शुरू होता है। वह सई को दूसरी शादी पर जलील करती है औऱ बोलती है कि अपनी पोती को ले जाएगी। सई भी काकू को जमकर सुनाती है।

वह उसके साथ आए पार्टी के लोगों को धमकाती है कि यहां से चले जाएं वर्ना वह पुलिस से शिकायत कर देगी। पार्टी के कार्यकर्ता चले जाते हैं। विराट सत्या के घर पहुंचता है और वह भवानी को समझाने की कोशिश करता है। विराट भवानी से बोलता है कि यहां से चले क्योंकि दम घुट रहा है। वह इनडायरेक्टली सई को भी ताने मारता है। भवानी सई को बद्दुआ देती है कि उसका घर भी बर्बाद होगा।

दोनों के जाते वक्त अंबा और भवानी टकरा जाती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर अपने दिल का गुबार निकालती हैं। काकू अंबा को जलील करती है। वह उसे घर से भागने, नाचने वाली बनने और सत्या के नाजायज होने पर ताने मारती है। साथ ही पूछती है कि सत्या किसकी औलाद है। सत्या के घर में जमकर बखेड़ा खड़ा होता है। सत्या और विराट के बीच भी झगड़ा होने लगता है।

Related Articles

Back to top button