कब्ज और पाइल्स की समस्या से छूटकारा पाने के लिए करे ये उपाय

आजकल हर कोई गलत खान पान के कारण कब्ज की समस्या से परेशान है। इस समस्या के कारण कुछ लोग पाइल्स से भी पीड़ित हो जाते हैं। पाइल्स एक गंभीर समस्या है जिससे आजकल बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं।

यह खराब खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल से जुड़ा है। हालांकि, कई लोगों में ये समस्या खुद ठीक हो जाती है, तो वहीं कुछ लोगों को डॉक्टर के इलाज की जरुरत पड़ती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेद के आसान तरीकों को अपना सकते हैं। देखें कब्ज से राहत दिलाने वाले आयुर्वेदिक तरीके जो पाइल्स में भी मददगार हैं-

गाय का घी

गाय का घी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से हेल्थ संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गाय का घी आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसके अलावा ये शरीर में हेल्दी फैट बनाए रखने में मदद करता है। गाय का घी सभी के लिए अच्छा  होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। जबति भैंस का घी मोटापा बढ़ाता है। बस एक चम्मच गाय का घी या तो सोते समय या सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें।

रात भर भीगी हुई किशमिश

भीगी हुई किश्मिश काफी फायदेमंद होती है। काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। किशमिश को भिगोना जरूरी है क्योंकि सूखे खाद्य पदार्थ आपके वात दोष को बढ़ा देते हैं और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती हैं। भिगोने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।

गाय का दूध

दूध नैचुरल लैक्सेटिव है और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग सभी के लिए काम करता है। ये प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी अच्छा हो सकता है। रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध की पीएं। पित्त प्रधान लोगों के लिए बेहतरीना है। पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए अगर सिर्फ दूध काम नहीं करता है, तो 1 चम्मच गाय का घी एक गिलास गर्म गाय के दूध मिलाकर पीएं, ये सबसे अच्छा काम करता है।

 

Related Articles

Back to top button