बार-बार हिचकी आने से है परेशान , फिर अपनाएं ये तरीका

अक्सर कहा जाता है कि व्यक्ति को हिचकी तब आती है जब उसे उसका कोई अपना याद कर रहा होता है। अगर आप भी अब तक ऐसा ही मानते आए हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद शायद ही अगली बार ऐसा कुछ कहेंगे।

जी हां, साइंस की मानें तो हिचकी आने का मुख्य कारण डायफ्राम में सिकुड़न,गैस, पाचन में गड़बड़ी, गर्दन में किसी प्रकार का ट्यूमर या गांठ या मस्तिष्क में चोट हो सकता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को लगातार हिचकी आती रहती है। आमतौर पर हिचकी थोड़ी देर बाद खुद ही ठीक हो जाती है। लेकिन आपको अगर लगातार हिचकी आ रही हैं तो आप ये आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

हिचकी रोकने के घरेलू नुस्खे-

काली मिर्च-
बार-बार हिचकी आने पर काली मिर्च का सेवन करें। इस उपाय को करने के लिए 2-3 काली मिर्च के दाने लेकर उसमें आधा चम्मच चीनी मिलाकर धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से हिचकी जल्दी रुक जाती है।

ठंडे पानी से गरारे-
बार-बार हिचकी आने पर आप ठंडे पानी से गरारे करें। ऐसा करने से हिचकी रोकने में मदद मिलती है। दरअसल, ठंडे पानी के गरारे करने से मांसपेशियां शांत हो जाती हैं, जिससे हिचकी रूक सकती है।

हींग और घी-
कई बार पेट में गैस बनने पर भी हिचकी की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसा होने पर आप हींग और घी के इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए एक चम्मच घी में 2-3 चुटकी हींग मिलाकर गैस पर गर्म कर लें। अब इसे एक गिलास छाछ में मिलाकर पी जाएं। दिन में 2 बार इसे पीने से हिचकी रोकने में काफी सहायता मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button