दांत का दर्द दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन को ठीक से चबाने में मदद करता है। लेकिन दांतों को ठीक से ब्रश न करने या सोने से पहले मीठा खाने और नियमित अंतराल पर मुंह न धोने जैसी साधारण गलतियों के कारण दांत खराब हो जाते हैं। दांतों की किसी भी प्रकार की समस्या देखने में भले ही साधारण लगती हो, लेकिन इसके दीर्घकालीन परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं।

दांतों में दर्द कुछ समस्याओं जैसे मसूड़े की सूजन, दांतों की कमजोरी और सड़न के कारण हो सकता है। दांत का दर्द बढ़ने पर बहुत दर्द हो सकता है। लेकिन दांत दर्द से राहत के लिए दवाओं का सेवन करने की जरूरत नहीं है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से बिना दवाई के भी दांतों का दर्द दूर किया जा सकता है।

दांत दर्द होने पर लौंग को काफी कारगर माना गया है। यह एक घरेलू उपाय है जो बहुत से लोग करते हैं। दांत का दर्द कम करने के लिए या सूजन दूर करने के लिए लौंग के तेल को रुई में डुबोकर दर्द या सूजन वाली जगह पर रख दें, कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा। लौंग के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी होते हैं।

अगर आपका चेहरा सूज गया है, तो पहले 24-36 घंटों के लिए अपने गाल पर आइस पैक लगाएं। यह दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आपके दांत का कोई हिस्सा टूटा या ढीला है, तो आपको मसूड़ों में सूजन के साथ तेज दर्द हो सकता है। सूजन का मतलब यह भी हो सकता है कि आपके दांत की जड़ में फोड़ा, मवाद या संक्रमण है।

नमक के पानी से गरारे करना दांतों के दर्द से राहत पाने का बेहद कारगर घरेलू उपाय माना गया है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से दांत दर्द में राहत मिलती है। नमक का पानी एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है जो दांतों के बीच फंसे भोजन के मलबे को हटाने और इससे होने वाले दर्द को कम करने में बहुत मददगार हो सकता है। नमक के पानी से गरारे करने से भी मसूड़ों में सूजन के कारण होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button