आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करे इन चीजो का उपयोग

बच्चों के शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम तमाम चीजें उनकी डाइट में शामिल करते है। हेल्दी खाने से बच्चों का शरीर मजबूत बनता है और उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। आजकल के बच्चे लंबे समय तक टीवी, मोबाइल देखने लगते है और पोषण की कमी की वजह से बच्चों की आंखे कम उम्र में ही कमजोर होने लगती है।

इसके कारण से पेरेंट्स को ये बात काफी परेशान करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के खानपान में कुछ चीजों को शामिल करके बच्चों की आंखे कमजोर होने से बचाई जा सकती है। आइए जानते है इन फूड्स के बारे में जिन्हें बच्चों को खिलाने से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता हैं।

गाजर 

गाजर अधिकतर बच्चों को काफी पसंद होती है। गाजर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन के आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटिन और विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। बच्चों को गाजर खिलाने के लिए उन्हें सलाद की तरह , सूप में और सब्जी में डालकर खिलाई जा सकती हैं।

शकरकंद

शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटिन आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को शकरकंद खिलाने के लिए आप उसकी चाट या उसे उबाल कर दे सकती है।

आंवला

आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी आंखों के रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है। बच्चों को नियमित आंवला खिलाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। बच्चों को आंवला देने के लिए आप उन्हें मीठा मुरब्बा, आंवला कैंडी खिला सकती हैं या आंवला जूस बच्चों को पीने के लिए दे सकती है।

 

 

Related Articles

Back to top button