बाइडेन की टिप्पणी पर US की सफाई, कहा पाकिस्तान को ऐसा…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ‘पाकिस्तान खतरनाक देश है’ वाले बयान पर अब व्हाइट हाउस ने सफाई दी है। अमेरिका ने बयान दिया है कि उन्हें पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है।

जानते हैं कि पाकिस्तान अपनी परमाणु संपत्ति को सुरक्षित करने की क्षमता के प्रति आश्वस्त है। बता दें कि बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान बौखला गया था। यही नहीं शहबाज शरीफ ने अमेरिका को काफी बुरा-भला भी कहा था। पाकिस्तान ने इस मामले में अमेरिकी राजदूत को तलब भी किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर गुरुवार को कैलिफोर्निया में एक निजी डेमोक्रेटिक पार्टी के फंडराइज़र में ऑफ-द-कफ टिप्पणी की। रूस और चीन पर बात करते हुए उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। कहा था कि पाकिस्तान भी उन खतरनाक परमाणु देशों में शामिल है। जहां सरकार और सेना में आपसी सामंजस्य नहीं है। यह बात दुनिया के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।

दरअसल, अमेरिकी अधिकारी लंबे समय से निजी तौर पर पाकिस्तान के परमाणु सुरक्षा के बारे में चेतावनी दे चुके हैं। अमेरिका का मानना है कि यदि पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति में बदलाव होना आम बात है। इसके उसका सैन्य और खुफिया तंत्र प्रभावित होता है। जो अफगानिस्तान में तालिबान की सहायता करता रहता है।

जो बाइडेन की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया था। अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम को तलब करते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि इस्लामी दुनिया में एकमात्र घोषित परमाणु शक्ति होने पर उसे गर्व है। प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने तो ट्वीट करके कह डाला कि पाकिस्तान एक “जिम्मेदार परमाणु राज्य” है और यह “अत्यंत गंभीरता के साथ” सुरक्षा उपाय करता है।

सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और अपनी परमाणु संपत्ति को सुरक्षित करने की क्षमता के प्रति आश्वस्त है। अमेरिका ने हमेशा एक सुरक्षित और समृद्ध पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण माना है और अधिक व्यापक रूप से, अमेरिका पाकिस्तान के साथ लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को महत्व देता है।”

Related Articles

Back to top button