ब्रेकफास्ट टाइम में बनाए वेजिटेबल टिक्की, जाने रेसिपी

बच्चे हो या फिर बड़े सुबह के नाश्ते में और शाम के स्नैक्स में उन्हें कुछ न कुछ टेस्टी चाहिए ही होता है। अब हर दिन अलग-अलग डिश क्या बनाई जाए इसे लेकर महिलाएं परेशान रहती हैं।

वहीं रोजाना अनहेल्दी चीजों को खाने से सेहत भी खराब होती हैं। हेल्दी और टेस्टी कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो वेजिटेबल टिक्की बना सकती हैं। इसमें सभी तरह की सब्जियों को शामिल किया जा सकता है और कम मसालों के साथ इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए रवा और तेल के अलावा सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। फिर हाथों पर ऑयल लगाकर छोटी-छोटी गोल टिक्की बनाएं। अब एक बर्तन में सूजी लें और फिर टिक्कियों को उसी से कोटिंग करें। अब जब सभी टिक्की तैयार हो जाएं तो इन फ्राई करें। आप तवे पर थोड़ा तेल डालकर भी इन्हें अच्छे से फ्राई कर सकते हैं.

यूं करें टिक्की बनाने की तैयारी

-वेजिटेबल टिक्की बनाने के लिए ब्रेड को पीसकर चूरा करें।
-आलू को उबाल लें और फिर उबले आलू को मैश करें।
-प्याज, और शिमला मिर्च को बारीक काटें, इसके अलावा गाजर को कद्दूकस करें।
-हरी मिर्च और हरा धनिया को भी बारीक काट लें।

Related Articles

Back to top button