बराक ओबामा के घर के पास वांटेड अपराधी गिरफ्तार, बरामद हुए खतरनाक हथियार, जाने पूरी खबर

मेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से विस्फोटक और खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और वह सिएटल का रहने वाला है।

गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि टेरेंटो का वाहन पास में ही खड़ा था। इसमें कई हथियार और विस्फोटक करने वाली डिवाइस भरी हुई थी। हालांकि इन डिवाइसेज को असेंबल नहीं किया गया था। इससे पूर्व टेरेंटो ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान एक लोकप्रिय शख्सियत के खिलाफ धमकी दी थी। इससे अमेरिकी अधिकारी चिंतित हो गए थे। इसके अलावा टेरेंटो के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल रॉयट्स में वारंट भी जारी हो चुका है।

बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद टेरेंटो ओबामा के घर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे समय रहते दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड है।

Related Articles

Back to top button