कानपुर में फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, नए रेट जानकर चौक जाएँगे आप

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 15 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और बरेली में सोना और चांदी के रेट बढ़े हैं। जबकि आगरा और गोरखपुर में सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट नजर आई। कानपुर में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को सोना 50680 प्रति दस ग्राम और चांदी 56680 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51700 प्रति दस ग्राम और चांदी 56800 प्रति किलो रही।

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

आगरा में सोने और चांदी दोनों में दामों में गिरावट नजर आई।  शुक्रवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51600 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना और चांदी के दामों में कमी देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 53200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही।

शनिवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 55500 प्रति किलो रही। बरेली में सोना और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51750 प्रति दस ग्राम और चांदी 56300 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

Related Articles

Back to top button