ट्विंकल खन्ना का बड़ा खुलासा , कहा – रिश्तेदार को देखा नंगा…
सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना बिंदास लिखती हैं। अपने लेटेस्ट आर्टिकल में उन्होंने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचे बवाल को लेते हुए एक मजेदार घटना बताई है। उन्होंने लिखा है कि कैसे उनकी सास यानी अक्षय कुमार की मां ने एक रिश्तेदार को नंगा देख लिया था। यह भी बताया कि इसके बाद उनका रिऐक्शन क्या था। बता दें कि रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। कई बॉलीवुड सिलेब्स रणवीर के सपोर्ट में बोल चुके हैं।
ट्विंकल ने लिखा कि उनकी सास पुरुष को नंगा देखकर शायद असहज हो गई थीं। वह बताती हैं, कुछ साल पहले की बात है। पॉम्मी बुआ जिन्हें आज भी ऑडियो और वीडियो कॉल में फर्क नहीं पता, उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोल दिया था। उस बाथरूम में उनके 72 साल के पति टॉवल खोज रहे थे। वह बोलीं, मोहनजी लीजिए फोन, दीदी ने मुंबई से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया है। इस पर मेरी सास ने तुरंत फोन काट दिया था क्योंकि मोहनजी उन्हें अपने झुर्रीदार शरीर में बिना किसी कपड़े के दिख गए थे। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन बीते साल हो चुका है।
ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि लोगों के रिऐक्शन पुरुषों और महिलाओं की नेकेड बॉडी पर कैसे होते हैं। जहां महिलाओं के नेकेड शरीर को लोग घूरते हैं वहीं पुरुषों को देखकर असहज हो जाते हैं। इस बात को ट्विंकल ने एक पुरानी घटना याद करके बताया। उनकी सास के साथ एक ऐसी ही घटना हो गई थी।